जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मॉडल और वर्तमान में स्टेज एंकरिंग कर रही युवती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। एक्सीडेंट थाना (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश के अनुसार, मृतका की पहचान मानसरोवर स्थित एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया (30), पुत्री अरविंद कालिया के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह कार से अपने घर लौट रही थी।बताया जा रहा है कि शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटने से युवती को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही शिप्रापथ थाना और एक्सीडेंट साउथ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को तत्काल जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस के अनुसार, हर्षिल अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
हफ्ते में सिर्फ दो दिन योग और एक्सरसाइज से रहें फिट, बुढ़ापे तक हेल्दी
Spread the loveदो दिन में भी दिखता है फर्क आज की भागमभाग…
संसद से संसदीय क्षेत्र तक: 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने के लिए सांसदों का एकजुट संकल्प
Spread the loveएमपी’ज फॉर चिल्ड्रेन के तहत साझा प्रयास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली…
सरकारी शिक्षक के प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति की हत्या
Spread the loveबालोतरा में दिल दहला देने वाली वारदात राजस्थान के बालोतरा…
